झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद। एक बार फिर राष्ट्रीय पक्षी मोर पानी की प्यास से गिरकर घायल हो गया। जिसे मोर प्रेमियों द्वारा पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना शनिवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई जब छत से पानी की कमी के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मोर प्रेमी रणजीत बसोड़ व राजा खोड़े उसे पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर निनामा ने उसका उपचार किया। डॉक्टर का कहना है की मोर को पानी नहीं मिला जिसके कारण उसके कंठ सूख गए और वह प्यास के मारे गिरकर घायल हो गया। गौरतलब है कि यहां बड़ी संख्या में मोर विचरण करने आते हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। अब सवाल यह है कि क्या इन लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर मामले को दबा दिया जाएगा।
Trending
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया