झाबुआ। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री हेतु विस्फोटक को कब्जे में रखने और उनका विक्रय करने के लिए अनुभाग थांदला अनुविभागीय थांदला अंतर्गत व्यावसायी थांदला में 20 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ संबंधित थाना प्रभारी, नगरपरिषद, ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा, पूर्व में प्राप्त की गई अनुज्ञप्ति यदि प्राप्त की गई हो, तो छायाप्रति प्रस्तुत करना होगी, अनुज्ञप्ति हेतु 500 रुपए चालान द्वारा जमा कर चालान की मूल प्रति आवेदन-पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगी, चालान का हेड 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं, 06 प्रशासनिक सेवाएं, 103 विस्फोट अधिनियम अंतर्गत प्राप्तियां है, जारी की जाने वाली अनुज्ञप्ति में अधिरोपित शर्तो का पूर्ण रूप से पालन किये जाने के संबंध में शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा, निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
Trending
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
Prev Post