झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शहर से 5 किमी दूर ग्राम नाहरपुरा मे उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक कुंए मे एक बालिका की लाश पानी मे तैरते हुए दिखाई दी। मामला पेटलावद के ग्राम नाहरपुरा का है जहां रानु पिता दशरथ मुणिया उम्र 15 वर्ष मंगलवार शाम से पेटलावद के लिए निकली थी, जो की 4 दिन तक अपने घर नहीं लौटी थी जिसकी तलाश मे घर वालो ने दिन रात एक कर दी लेकिन रानू का कही पता नही चला। चार दिन बीत जाने के बाद भी रानू का कोई पता नही लग पाया था। इसी बीच रानु के पिता दशरथ आज सुबह अपने खेत पर पंहुचेए जहां उन्होंने अपने खेत पर ही बने कुंए मे देखा तो वहां रानु की लाश पानी मे तैरते हुए दिखाई दी। जिसे देख दशरथ के होश उड गयें। दशरथ के द्वारा गांव वालो को इस बात की खबर दी गई। जिस पर पुरे गांव के लोग इक्क्ठा हो गए व गांव में शोक छा गया। गांव के चौकीदार के द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव की शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद भेजा। पुलिस के द्वारा आगे जांच की जा रही है, फिलहाल मौत का कारण सपष्ट नही हो पाया है।
Trending
- सात साल के रूहान ने रखा पहला रोजा
- बैतूल-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, डीजल समझकर लूटने मची होड़
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया