झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत हाल ही में सम्पन्न मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में रायशुमारी से नियुक्त किये गये झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, राणापुर के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरसिंह हटिला का जिला मुख्यालय पर इन मंडलों से आये भाजपा पदाधिकारियों ने पृथक पृथक स्वागत किया। झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने कहा कि नगर में भाजपा के आधार को बनाने तथा पार्टी को लोगो की आकांक्षा का प्रतीक बनाने में वे संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करके पार्टी को ऊंचाइया प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, विजय नायर, प्रवीण सुराणा आदि ने उनका स्वागत किया। थांदला मंडल अध्यक्ष का उपाध्यक्ष राकेश सोनी, विधायक कलसिंह भाबर आदि ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनके दूसरे कार्यकाल में पार्टी घर घर तक अपनी पहुंच बनाने में सफल होने की अपेक्षा की। बंटी डामोर ने कहा कि उनकी मातृपार्टी भाजपा है और इसके लिए वे पूरे समर्पित भाव से काम करेंगे। राणापुर के अध्यक्ष सूरसिंह हटिला का स्वागत मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह बिलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया हटिला ने कहा कि वे पूरे समर्पित भाव से पार्टी को जनजन की आस्था का केन्द्र बनाने में कोई कसर बाकी नही रखेगें । जिले भर से नव नियुक्त मंडलाध्यक्षों के स्वागत का क्रम सतत जारी है ।
Trending
- ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक बालिका की मौत
- थांदला-मेघनगर रोड तीन दिन रहेगा बंद…जानिए क्या है कारण
- प्रभारी मंत्री संपतिया उइके आलीराजपुर आएंगी
- विधायक डॉ. विक्रांत ने दी टैंकरों की सौगात, इन गांवों में बांटे पानी के टैंकर
- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस दिन करेंगे जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
- तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला
- शहर के नमन को मिलेगा क्रिकेट अकादमी में प्रवेश, मंत्री नांगर सिंह चौहान ने किया सम्मान
- बेनी नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व राज्यसभा सांसद ने 1 घंटे के मशक्कत बाद निकलाया वाहन, किया निरीक्षण
- अज्ञात कारणों के चलते ग्राम अमलवानी में एक घर मे लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मोके पर।
- थाना जोबट क्षेत्र में शराब परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई, 85 लाख की शराब जब्त की