झाबुआ। विगत 21 जनवरी को प्रभारी कलेक्टर एवं जिपं सीइओ अनुराग चोधरी ने कलेक्टर कार्यालय झाबुआ के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन एवं शासन की योजनाओं में स्वीकृत लोन प्रकरणो की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। मुख्य मंत्री आवास मिशन की समीक्षा में स्वीकृत एवं वितरित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि नर्मदा, झाबुआ ग्रामीण बैंक काकनवानी ब्लाक थांदला शाखा को प्रदाय लक्ष्य के विरूद्ध शाखा के माध्यम से आज पर्यन्त किसी भी प्रकरण में वितरण नहीं करवाया गया है। इस पर अत्यंत नाराजगी जाहिर की एवं शासन की अति महत्वाकाक्षी इस योजनान्तर्गत जिले के गरीब पिछडे हितग्राहियो को लाभान्वित किये जाने हेतु लक्ष्यो की पूर्ति करने में अनावश्यक विलम्ब की स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है।इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए शाखा प्रबंधक को प्रभारी कलेक्टर अनुराग चोधरी ने नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है एवं वरिष्ठ कार्यालय को भी इस संबंध में अवगत करवाया जाकर बैंक अधिनियमों में प्रावधानिक दिशा निर्देशो के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु लिखा है। बैठक में एलडीएम प्रीतेष पाण्डे, विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थिति थे।
Trending
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
- श्री राधेकृष्ण की रासलीलाओं से प्रारंभ हुआ फुटतालाब हनुमान जयंती महोत्सव, बृज के कलाकारो ने फुटतालाब को बना दिया बृज धाम