झाबुआ। आगामी 10 एवं 11 मई को सकल जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के दो बड़े संतों का शहर में आगमन हो रहा है। अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक योगी, महान तपस्वी, श्रमण संघ के चतुर्थ पट्ठधर आचार्य भगवंत डाॅ. शिवमुनिजी मसा का कालीदेवी की ओर से एवं राष्ट्रीय संत परम् श्रद्धेय गणि श्री राजेन्द्र विजयजी मसा का रानापुर की ओर से झाबुआ शहर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। पूज्य आचार्य डाॅ. शिवमुनिजी 10 मई, रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक धर्म गोष्ठी में भाग लेगे तथा अगले दिन 11 मई, सोमवार को प्रातः 9 बजे विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे। धर्मसभा में आपके साथ परम् श्रद्धेय गणि राजेन्द्र विजयजी मसा भी उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात् दोपहर साढ़े 11 बजे से समस्त नमस्कार महामंत्र के आराधक साधर्मी बंधुओं एवं जिले की प्रमुख हस्तियांे को आमंत्रित कर विशाल गौतम प्रसादी (साधर्मी वात्सल्य) का आयोजन भी रखा गया है। आईपीएस के संस्थापक अचल कुमुद चैधरी संपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजक है।
Trending
- झाबुआ में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: आयुष कार्यालय की महिला क्लर्क का पति 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- छकतला में आंधी-बारिश के बाद से बिजली गुल, बैंकों में कामकाज ठप
- महिला की बेरहमी से हत्या, हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंका
- बोहरा समाज के पाक महीने रमजान का समापन, ईद का त्यौहार मनाया
- चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई
- बारिश और ओलावृष्टि से भीगी गेहूं की फसल, किसानों को नुकसान
- श्रमदान से संवरा गांव : रिंगोल में बोरी बंधान कर रोका पानी
- न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
- राणापुर में पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री टोडरमल जी की जयंती
- राणापुर में गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सूरीश्वरजी के स्वर्गारोहण द्विशताब्दी वर्ष का भव्य आगाज