झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
नगर को मिल सकती है जल्द ही बायपास की सौगात, बढ़ते हुए ट्राफिक एवं नगर से रोजाना बड़ी संख्या मे निकलने वाले भारी वाहनों से निजात मिल सकेगी। यह बात नगर मे सर्वे करने पहुंची मुख्य कार्यपालन यंत्री केशव सिंह यादव ने कही। यादव ने बताया कि बायपास हेतु सर्वे किया गया जिसमे पेटलावद रोड पर नगर पंचायत के वेस्ट वेयर एरिये से मछलईमाता, सुतरेटी, महर्षि दयानंद आश्रम के पास बजरंग बली मंदिर के समीप से होता हुआ, डिग्री कालेज के पीछे से तलावली-गुडा रोड से देवीगढ़ से 2 किमी पहले निकलेगा जो लिमड़ी रोड पर खुलेगा। यह बायपास कुल 8 किमी का होगा जिसमे तीन बड़े ओवरब्रिज होंगे। बायपास में जहां तक हो सके शासकीय भूमि का उपयोग किया जाएगा। वहत निजी भूमि मालिको को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद की उपाध्यक्ष संगीता सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, अमित शाहजी सहीत जनप्रतिनिधि सर्वे के समय मोजूद रहे।
Trending
- मनोहरलाल गौड़ संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील संयोजक नियुक्त होने पर सम्मान किया
- जहरीली ताड़ी पीने से बीमार हुए एक और युवक ने दम तोड़ा, अब तक तीन लोगों की हो चुकी मौत
- पोषण से परिवर्तन की ओर-बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर राज्य स्तरीय कार्यशाला 30 जून को
- मन की बात कार्यक्रम का सफल आयोजन : खट्टाली मंडल में पहली बार शत प्रतिशत बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की
- ऑल इंडिया हज कमेटी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
- बाबा विशिया डूंगर पर ग्रामीण चला रहे हैं वृक्षारोपण अभियान
- बाबा बर्फानी के दर्शन करने रवाना हुए श्रद्धालु
- सांसद चौहान ने खेतों में काम कर रही बहनों के साथ बिताया समय
- सिकल सेल से पीड़ित महिला का निधन
- कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक हुई, जिलाध्यक्ष पद को लेकर हुई रायशुमारी
Prev Post
Next Post