झाबुआ। लोकसभा उप निर्वाचन 2015 के लिए रतलाम संसदीय क्षेत्र 24 के लिए 21 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र 193-झाबुआ, विधानसभा क्षेत्र-194-थांदला एवं विधानसभा क्षेत्र 195-पेटलावद में प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। झाबुआ जिले में 62 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें में 64.08 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं 60.08 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र झाबुआ 193 में कुल 317 मतदान केन्द्र पर 52.21 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र थांदला 194 में कुल मतदान केन्द्र 274 पर 73.01 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा विधानसभा क्षैत्र पेटलावद 195 में कुल 295 मतदान केन्द्र पर 62.05 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।विधानसभा क्षैत्र झाबुआ में 53.7 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं 50.6 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया थांदला में 74.9 प्रतिशत से अधिक पुरूष, एवं 71.3 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पेटलावद में 63.5 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं 60.05 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post
Next Post