झाबुआ डेस्क।आईएसओ प्राप्त जिला चिकित्सालय एवं उसके चिकित्सक एक बार फिर मलेरिया से पीडि़त एक बच्चे की मौत के बाद फिर से आरोपों के घेरे में आ चुके है। बालक के पिता ने चिकित्सकों पर उपचार की फीस लेने के बाद भी उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत प्रभारी कलेक्टर को आवेदन देकर की है। वहीं पोस्टमार्टम करवाकर जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की लापरवाही ने एक बच्चे की जान ले ली है। ऐसा आरोप गुरूवार को रामा विकासखंड के ग्राम फतेहपुरा के ग्रामीण ने लगाया है। ग्रामीण ने आरोप लगाने के साथ ही कलेक्टर को आवेदन देकर लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के अनुसार 29 अप्रैल को झाबुआ के जिला चिकित्सालय में रामा विकासखंड के ग्राम फतेहपुरा के कनु मेड़ा ने तेज बुखार के चलते अपने 18 माह के बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त के अनुसार जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ.कौशल ने बच्चें का इलाज करने के लिए 5 हजार की मांग की। बच्चें की हालात बिगड़ते देख पिता ने डॉ. से बच्चे को कही और रैफर करने के लिए बात की लेकिन डॉक्टर ने बच्चें को पूरी तरह ठीक करने का कहकर 5 हजार और ले लिए। 5 दिन तक भी बच्चें की हालात में सुधार नहीं हुआ और उल्टा उसकी हालात बिगडऩे लगी। पीडि़त परिवार ने जब डॉक्टर से संपर्क किया तो डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो सका और बच्चें की मौत हो गई। घटनाक्रम ने जिला चिकित्सालय की लचर और लापरवाही वाली छवि को और मजबूत कर दिया है। पीडि़तों ने इस बारे में प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा और जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना