केंद्रों में सप्लाय किए जाने वाले खिलौनों की गुणवत्ता की जांच की
झाबुआ। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने बुधवार को शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में सप्लाय होने वाले खिलौनो के स्टोर रूम पर पहुचंकर वहां खिलौनो की गुणवत्ता की जांच की गई एवं पाया कि खिलौने काफी घटिया किस्म के है। भूरिया द्वारा जब स्टोर रूम पर निरीक्षण किया गया, तब खिलौने वहां से वाहन में भरकर केंद्रों पर सप्लाय हेतु ले जाए जा रहे थे। भूरिया ने वाहन में खिलौनो के पैकेट निकलवाकर उनके स्तर की जांच की एवं उपस्थित कर्मचारी से पूछताछ की। उन्होंने पाया कि खिलौने अमानक स्तर के एवं हल्की क्वालिटी के है।
जिला प्रशासन से जांच की मांग
भूरिया ने इस अवसर पर कहा कि यह खिलौने कौन से मद्दे से आ रहे है, इसकी जांच होना चाहिए। किस कंपनी द्वारा सप्लाय किए जा रहे है, इसका पता लगाया जाना आवश्यक है। भूरिया ने जांच के दौरान पाया कि खिलौने केंद्रों पर सप्लाय के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से इसके वाहन परिवहन के पैसे लिए जा रहे है, जो नियमानुसार गलत है। उन्होंने जिला प्रशासन से खिलौनों की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।
Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना