झाबुआ लाइव डेस्क। जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य की उपस्थिति में ग्राम संसद बन में आयोजित कर गांवों की ग्राम संसद में ग्राम भूतखेड़ी के ग्रामीणों ने गांव में एक भी बाल विवाह नहीं होने देने की का प्रस्ताव पारित किया। गांव में नशामुक्ति के लिए एवं गांव में होने वाली दहेज दापा प्रथा पर रोक लगाने का प्रस्ताव ग्रामीणो ने संसद में पारित किया।
प्रभारी मंत्री ने चेक किए वितरित
ग्राम संसद से आए प्रभारी मंत्री आर्य ने भवन सह अन्य कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत प्रसूति सहायता योजना के चेक वितरित किये एवं लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रभारी मंत्री आर्य ने कहा कि आजादी मिले 69 साल से भी अधिक हो गए है फिर भी गांव विकास की दौड में आज भी कही पीछे है, गांव का विकास भी शहर की तरह ही हो इसके लिए नीति बनाने का अधिकार भी ग्राम संसद को दिया जाना चाहिए इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की गई है। ग्राम पंचायत में 50 प्रतिशत महिलाएं है महिलाओं के विकास के लिए महिलाएं गांव की नीतिया निर्धारित करे एवं ग्राम संसद में वार्षिक एवं पंचवर्षीय योजना बनाए। गांव में पानी हो इसके लिए जल संरक्षण की योजना बनाये, खेती से दोगुना लाभ मिले ऐसी कृषि योजना बनाये। ग्राम संसद में कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने गौरव यात्रा में की सहभागिता
जिले के भ्रमण पर आये प्रभारी मंत्री आर्य का ग्रामीणो ने ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया एवं खुले में शौच से मुक्त होने पर ग्राम बन में गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा में प्रभारी मंत्री के साथ जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया।
Trending
- पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल