कांग्रेस के 132वां स्थापना दिवस सभी ने ली एकता की शपथ

May

झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की स्थापना के 132 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पार्टी संस्थापक एओ ह्यूम द्वारा 28 दिसंबर 1885 को की गई थी। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया तथा सभी ने देश के कांग्रेस के जांबाज सपूतों को स्मरण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कालवती भूरिया, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह डामोर थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन बहुत मजबुत होकर इसका 131 वर्ष का इतिहास रहा है। पूरे देश में इतनी पुरानी एक ही राजनैतिक पार्टी है। कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा उन्होंने प्राण न्योछावर कर देश की रक्षा की है तथा देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया है। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनजन की पार्टी है। इसे मजबूत करने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगेवान होकर पार्टी का जनाधार बढ़ाना होगा। युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने इस अवसर पर कहा कि देश ने महात्मा गांधी की अगुवाई में आजादी प्राप्त की है। हमें पार्टी के संगठन को सभी मतभेद बुलाकर पार्टी को मजबूत करना होगा तभी हम केन्द्र और राज्य में अपनी सरकार बना सकते है।
पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा ने कांग्रेस की एकता पर जोर देते हुए कहा कि देश ने महात्मा गांधी की अगुवाई में आजादी प्राप्त की तथा अंग्रेजों द्वारा खोखली की गई अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाया। ब्लॉक कांग्रेस मानसिंह मेडा ने सभी उपस्थितोंं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच मे जाकर सर्व जन हिताय का काम करना होगा। बगैर एकता के हम लक्ष्य को प्राप्त नही कर सकते है। कांग्रेस पार्टी ही आम जन एवं गरीबों की पार्टी है तथा उसी के नेतृत्व में देश का भला हो सकता है। जिला पंचायत सदस्य रूपसिंग डामोर ने कहा कांग्रेस के दिवंगत नेता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, मोलाना अब्दुल कलाम आजाद, सरदार पटेल, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को याद किया तथा उन्होंने युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर राष्ट्र की सेवा करने का आव्हान किया।