झाबुआ। जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल अध्यक्ष आलोक भट्ट के नेतृत्व मेआगामी रतलाम-झाबुआ लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए थांदला ब्लाॅक आईटी सेल की बैठक रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीभटट ने कहा कि आज आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है एवं मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया जो अभियान चलाया जा रहा है वह हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन है और संकट की इस घड़ी मे संघर्ष ही हमारा नारा है। बैठक में आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विजय भाबोर, वसीम सैयद, मनीष बघेल, ब्लाॅक आईटी सेल अध्यक्ष हरीश पांचाल, रवि पाटीदार, सुनील चरपोटा, सरपंच-पंच एवं कांग्रेस के सोशल एवं आईटी सेल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के पश्चात छात्रों के साथ खाटला बैठक भी ली गई। जिसमें थांदला काॅलेज के छात्रों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके उचित समाधान के रास्ते खोजे गए।
Trending
- जोबट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
- सारंगी में रिसेप्शन की खुशियां मातम में बदलीं, मामेरे की रस्म बनी अंतिम विदाई
- युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का मांग, हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम
- जोबट भगोरिया में सांसद अनीता चौहान की मौजूदगी में 40 ढोलों के साथ निकाली गेर, परंपरा, उत्साह और एकता का संगम नजर आया
- छकतला में रविवार को सजेगा भगोरिया का छठा हाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- फाटा डेम पर एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा मॉक अभ्यास किया गया
- भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री के नाम तहसीदार को ज्ञापन दिया
- ग्राम पंचायत उमरकोट में धूम धाम से मनाया गया भगोरिया महोत्सव
- आम्बुआ में भगोरिया पर्व संपन्न मगर मेला स्थल पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां
- उत्कृष्ट विद्यालय के भूतपूर्व छात्र नितिन पंचम सिंह चौहान का एमएस आर्थो रतलाम कालेज में चयन