झाबुआ लाइव डेस्क। टीकाकरण कार्य संपादन में लापरवाही बरतने के कारण महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केन्द्र बन, सामुदायिक स्वास्थ्य रानापुर मंजुला सिसौदिया को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरूण कुमार शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रानापुर से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि संबंधित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजुला सिसौदिया को अंागनवाडी केन्द्र सोलिया फलिया में उपस्थित रहना था जिला टीकाकरण अधिकारी के सोलिया फलिया पहुंचने के समय 11.40 बजे तक भी संबंधित सिसौदिया टीकाकरण स्थल पर नहीं पहुंची जिसके बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
Trending
- गलत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन की टक्कर से वन विभाग के डिप्टी रेंजर के सड़क हादसे में मौत
- विकसित भारत संकल्प संस्थान की ‘भाव संवाद संगोष्ठी’: 1 करोड़ प्रतिभागियों को सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का लक्ष्य
- पूर्व सरपंच के घर बदमाशों ने बोला धावा, नकदी और जेवर सहित 12 बोर बंदूक चुराई
- स्ट्रीट लाइट की केबल नीचे लटकने से वाहन चालक परेशान, ठेकेदार नहीं दे रहे ध्यान
- ठाकुर भूपेंद्रसिंह जी भप्पू लाला का निधन रायपुरिया सहित अंचल में शोक की लहर
- जोबट मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र मंडलोई, भाजपा ने जारी की सूची
- एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
- मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया
- नानपुर के पास सड़क हादसा: बल्कर की टक्कर से बाइक सवार चार युवक घायल, मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत मांगने का आरोप, महिला बाल विकास विभाग के बाबुओं पर सवाल