झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- कहने को तो बामनिया ग्राम पंचायत पहले ही अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादो में रही है, ग्राम पंचायत द्वारा बमुश्किल तो कोई कार्य किये जाते है उसमें भी बाहर के लोग अपने हिसाब से उसमें छेड़छाड़ कर देते हैं। मामला रतलाम रोड से आइल मिल को जोडऩे वाले मार्ग का है जहा से आइडिया कंपनी ने अपनी केबल बिछाने के लिए नवीन सीसी सड़क को खोदा, खोदते समय यह वादा किया था कि हमारे द्वारा इस सड़क को पुन: व्यवस्थित कर दिया जाएगा, लेकिन सड़क का जो पुर्निमाण हुआ वो इतना घटिया हुआ कि बनने के महज 8 दिनों में ही वापस उखड़ गया। इसी तरह बामनिया नगर के मुख्य चैराहे पर 2-3 मार्गो की सड़क को खोदकर जस का तस छोड़ रखा है। जिससे आम राहगीरो एवं वाहनो को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
कंपनी कर्मचारियों ने व्यवस्थित सड़क रिपेयरिंग करने का आश्वासन दिया था, अगर उसके द्वारा व्यवस्थित कार्य नहीं किया गया है तो संबंधित से पुन: कार्य करवाया जाएगा।
– अजय जैन, उपसरपंच
Trending
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई