झाबुआ
प्रदेश में हुई बेमौसम बारिस की वजह से शासन ने गेहूं खरीदी की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब 25 मार्च से गेहूं खरीदी केंद्रों पर प्रारंभ होगी। गेहूं खरीदी के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
जिले में 21 केन्द्रो पर होगी खरीदी
जिले के 21 खरीदी केन्द्रांे पर किसानां से गेहूं की खरीदी का कार्य 25 मार्च से किया जाएगा। सहकारी विपणन संस्था मर्यादित झाबुआ, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था राणापुर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रजला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पारा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कालीदेवी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झाबुआ, सहकारी विपणन संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था कल्याणपुरा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मेघनगर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नोगांवा, सहकारी विपणन संस्था मर्या थांदला, सहकारी संस्था थांदला, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था खवासा, सहकारी विपणन संस्था मर्या पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पेटलावद, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था रायपुरिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बामनिया, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सारंगी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था करवड, सहकारी सेवा विपणन संस्था मर्या रानापुर, में किसानो से गेहूं खरीदी संबंधी कार्य किया जाएगा।

जिले के किसान को किस दिन किस केन्द्र पर अपना गेहूं विक्रय करना है इस संबंध में उसके मोबाइल पर खरीदी केन्द्र से एसएमएस से जानकारी भेजी जाएगी। गेहूं की खरीदी करने के लिए शासन द्वारा सभी तैयारियों कर ली गई है।
Trending
- आलीराजपुर के मास्टर ट्रेनर्स ने नेशनल सेमिनार में दर्ज कराई उपस्थिति
- सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने एसडीएम, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
- शिक्षक कलम सिंह डावर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- राठौड़ समाज की बैठक में महेंद्र टवली पुनः बने राठौड़ समाज अध्यक्ष
- नानपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनी ईद-उल-फितर, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
- व्हाट्सएप स्टोरी लगा कर अपनी ही दुकान में फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत – कारण अज्ञात
- बाड़ी पूजन पश्चात घर रथ में रखकर लाए माताजी के ज्वारे की टोकनिया
- मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का त्यौहार
- नवरात्र की तीज पर खुली माता जी की वाड़ी, महिलाओं ने घर परिवार में सुख-शांति की कामना से पूजा अर्चना की
- मुस्लिम समाज ने उत्साह पूर्वक मनाई ईद, अमन-चैन का संदेश दिया
Prev Post