झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – संकीर्तन गुंज से नगर मे धर्म गंगा बह रही है। श्री वैकुण्ठधाम गुरुद्वारा एवं श्री नरनारायण मंदिष्शांति आश्रम में चल रहे संकीर्तन से पुरा नगर धर्म मयी हो गया है। पद्मावती तट स्थित सरस्वतीनंदन स्वामी भजनाश्रम वैकुण्ठधाम गुरुद्वारा मे नाम अखण्ड नाम संकीर्तन सप्ताह का आयोजन चल रहा है। विभिन्न स्थानों से धर्मलाभ लेने पहुंचे भक्त जनों एवं भजन मंडलियों सुमधुर भजनों के साथ ‘‘ जय जय सरस्वती नंदन स्वामी ,सरस्वती नंदन स्वामी गुरुदेवा ’’ अखण्ड नाम संकीर्तन किया जा रहा है। अवसर पर मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं विराजित प्रतिमाओं का आकर्शक श्रंगार भी किया जा रहा है। प्रातः 6 बजे, 9 बजे एवं रात 9 बजे महाआरती की जा रही है जिसमे बडी संख्या मे गुरु भक्तों द्वारा शांमिल होकर धर्मलाभ लिया जा रहा है। आयोजन की पूर्णाहुती रविवार को होगी जिसमे पादुका पुजन, महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। नर नारायण मंदिर , शांति आश्रम मे भी ’सीता राम सीता राम सीता राम जय बजंरगी पवन कुमार’’ का अखंड संकीर्तन चल रहा है। नगर के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण भजन मंडलियों द्वारा संकीर्तन मे शामिल हो धर्मलाभ लिया जा रहा है। 10 दिवसीय संकीर्तन मे प्रात़ः एवं संध्या के समय महाआरती एवं नरनाराण भगवान का आकर्शक श्रंृगार किया जा रहा है।
Trending
- दाऊदी बोहरा जमात के धर्म गुरु के आम्बुआ आगमन के मद्देनजर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां
- ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सुधार की पहल, जोबट विधायक ने पंचायतों से मांगे प्रस्ताव, टावर स्थापना का मार्ग प्रशस्त
- आलीराजपुर में 26 शासकीय स्कूलों के नए भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, 4 करोड़ 23 लाख रुपये मंजूर
- बृज में नाच रहे मोर भजन से धर्ममय हुआ वातावरण, मेले में नजर आ रहा ग्रामीणों उत्साह
- पत्नी द्वारा बेटे को मोटरसाइकिल रुपये देने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
Prev Post
Next Post