झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
जिले में प्रतिभाओ की कमी नहीं है बस जरूरत है तो उचित मार्गदर्शन की ऐसी एक होनहार बालिका भूमिका भरपोड़ा है जिसने कक्षा 12वीं में प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया तथा अपने जिले और अपने माता पिता तथा अपने स्कूल के शिक्षकों को गौरान्वित किया। भूमिका ने कहा कि उसके पापा प्रवीण भरपोड़ा एएसआई के पद पर पदस्थ है तथा माता शाकउमावि तलावली थान्दला में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है भूमिका के माता पिता का कहना है कि आगे चलकर भूमिका डॉक्टर बने तथा अपने इलाके के गरीब लोगों की सेवा करे। भूमिका अपनी सफलता के पीछे अपने माता पिता अपने गुरूजी के मार्गदर्शन का प्रतिफल बता रही है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रंभापुर के विद्यार्थियों ने 12वीं बार्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत देकर परिवार विद्यालय ग्राम व जिले का नाम रोशन किया प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है को सार्थक करते हुए विद्यालय के 97 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 47 प्रथम श्रेणी, 39 द्वितीय श्रेणी व 11 तृतीय श्रेणी में उतीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र संजय गुमान परगी 89.2 प्रतिशत (गणित), खुशबू नरेश मेरावत 86.8 प्रतिशत (जीव विज्ञान), प्रवीण कडकिया 86.4 प्रतिशत (वाणिज्य), श्रद्धा भारतसिह 85.4 प्रतिशत (गणित) से अधिक अंक अजिर्त कर शासन की योजना लेपटाप/25000 रुपए के पुरस्कार हेतु चयनित हुए। अपनी इस सफता का श्रेय शिक्षक अनिल खंडेवाल, अशोक खंडेवाल, वर्मा, केशव धमावत, नरेन्द्र बोरा व जैन संस्था प्राचार्य डॉ. एस.डावर व अपने माता पिता को को श्रेय दिया।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश