मारूति नंदन के दर्शनों के लिये उमडी श्रद्धालुओं की भीड
झाबुआ। त्रिदिवसीय हनुमान जयंती समारोह के अन्तिम दिन सोमवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति हनुमान टेकरी द्वारा समापन अवसर पर पंचकुंडीय महायज्ञ प्रातः 8 बजे से विद्वान पण्डित विष्वनाथ शुक्ला एवं हिमांशु शुक्ला द्वारा सम्पन्न कराया गया। वैदिक मंत्रों के साथ पांचों कुंडों पर भगवान हनुमान जी के मारूति महायज्ञ में कई जोड़ों ने निर्लिप्त भाव से शामिल होकर आहूतियां दी। हनुमान जयंती के समापन दिवस पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। शंख, घड़ी घंटाल की सुमधुर ध्वनि के साथ महा आरती के समय पूरा हनुमान टेकरी परिसर बालाजी तीर्थधाम के रूप में तब्दील हो गया। हर कोई भगवान मारूति नंदन के दर्शन के लिए लालायित था और कतारबद्ध होकर सभी ने हनुमंतलला के दर्शन लाभ प्राप्त किए। महायज्ञ के अवसर पर हनुमान मंदिर सेवा समिति की महिलाओं ने सेवा कार्यो में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह किया। इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। वही यज्ञशाला में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा भी लगाई। महाआरती एवं नैवेद्य अर्पण के साथ ही मंदिर परिसर में महाप्रसादी भंडारें का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसादी प्राप्त की। दोपहर 1 बजे से सायंकाल 6 बजे तक चले इस भंडारा प्रसादी वितरण में समिति की महिला मंडल की सदस्याओं के अलावा समिति के लोगों ने भी पूरी सेवा भावना से अपनी भूमिका का निर्वाह किया।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Prev Post
Next Post
