झाबुआ। मेवाडा माली समाज झाबुआ द्वारा देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता व समाज सुधार में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाली सावित्री बाई फुले की 185वीं जन्मजयंति वाडी हनुमान मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यजनों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समाज के विजय चोहान ने उपस्थित समाजजनों को कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्त आंदोलन की पहली नेता थी जिन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से देश में महिला शिक्षा की नींव रखी थी यही नही महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा अपने जीवनकाल में किये गये कार्यो में उनकी पत्नी सावित्रीबाई का योगदान काफी महत्वपूर्ण था। इस अवसर पर समारोह का शांतिलाल चोहान, मदन अंडेरिया, महेन्द्रसिंह गेहलोत आदि ने संबोधित किया, समारोह में समाज के उच्छबलाल चोहान, चंदुभाई गेहलोत, दीपक गेहलोत, नित्यप्रकाश चोहान, मनोज माली, जितेन्द्र भाई, प्रवीण चोहान आदि उपस्थित थे।
Trending
- स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, मेघनगर सामुदायिक केंद्र का बदहाल ट्रीटमेंट रूम
- पेटलावद में 4 करोड़ की लागत से बनेगा नया सर्किट हाउस
- गुरु पूर्णिमा पर्व पर शोभायात्रा में पालकी उठाकर चले साईं भक्त, भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की
- सत कैवल मंदिर पिपल्यावाट में गुरु पूर्णिमा मनाई
- ज्योति कलश रथ यात्रा का सोंडवा में जन प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
- खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर बस और कंटेनर की भिड़ंत हुई
- गायत्री प्रज्ञापीठ छकतला पर गायत्री मंत्र का अखंड जाप किया
- वाहनों पर पत्थर मारकर तोडफोड करने वाली शिवा गैंग -11 पर पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- पीएमश्री कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने शिव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
- गुरु के बताए मार्ग पर चलें, सफलता जरूर मिलेगी- प्रो. एसएल देवड़ा