झाबुआ। मेवाडा माली समाज झाबुआ द्वारा देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता व समाज सुधार में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने वाली सावित्री बाई फुले की 185वीं जन्मजयंति वाडी हनुमान मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यजनों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समाज के विजय चोहान ने उपस्थित समाजजनों को कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्त आंदोलन की पहली नेता थी जिन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के सहयोग से देश में महिला शिक्षा की नींव रखी थी यही नही महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा अपने जीवनकाल में किये गये कार्यो में उनकी पत्नी सावित्रीबाई का योगदान काफी महत्वपूर्ण था। इस अवसर पर समारोह का शांतिलाल चोहान, मदन अंडेरिया, महेन्द्रसिंह गेहलोत आदि ने संबोधित किया, समारोह में समाज के उच्छबलाल चोहान, चंदुभाई गेहलोत, दीपक गेहलोत, नित्यप्रकाश चोहान, मनोज माली, जितेन्द्र भाई, प्रवीण चोहान आदि उपस्थित थे।
Trending
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण