वैभव लक्ष्मी बैंक के पदाधिकारियों ने पेटलावद त्रासदी से पीडित परिवारों को दी सहायता राशि

- Advertisement -

कलेक्टर को 21 हजार रुपए का चेक भेंट करती महिलाएं
कलेक्टर को 21 हजार रुपए का चेक भेंट करती महिलाएं

झाबुआ। श्री वैभव लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित झाबुआ के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कर्मचारियों ने बैंक की संस्थापिका कल्पना भूरिया के नेतृत्व में पेटलावद त्रासदी से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए संग्रह की गई 21 हजार रुपए का चेक शनिवार को कलेक्टर अरूणा गुप्ता को सोंपा। साथ ही प्रतिनिधि मंडल में कलेक्टर से भेंट कर बैंक की प्रगति की जानकारी दी तथा उन्हें बैंक में पधार कर उत्साह वर्धन करने का अनुरोध किया जिसे कलेक्टर डाॅ.अरुणा गुप्ता ने सहर्ष स्वीकार किया तथा अपनी ओर से उन्हें जो भी जरूरत हो उसे पूरी करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष रेखा मेडा, प्रबंधक व्हीएस चोहान, बैंक पदाधिकारी एवं सदस्य कल्पना सकलेचा, भावना वाणी, राजकुमारी जायसवाल, मोहिनी श्रीवास्तव, नेहा बैरागी, सुभाषचंद्र नागर आदि उपस्थित थे।