झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-विद्युत मंडल की लापरवाही विद्युत उपरकरणों के जलने से बढ़कर अब एक गाय की मौत के रूप में सामने आई। विद्युत मंडल की लापरवाही दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही नारेला रोड पर तारों के चिपकने से हादसा हो गया था जिसमें कई घरों के विद्युत उपकरण हादसों के हवाले चढ़ गये थे। उन तारो को लापरवाही पूर्वक वापस लटका दिया गया था, जो कि आज भी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार दोपहर विद्युत मंडल की लापरवाही का शिकार भारत में गौ माता का दर्जा प्राप्त गाय उस समय मौत का शिकार हो गई जब वह विद्युत मंडल कि रतलाम रोड स्थित शराब कि दुकान के पास लगी डीपी के नीचे लगे एल्टी बॉक्स के पास से गुजर रही थी की अचानक ही उसे करंट लग गया और वह मौत का शिकार हो गई। करंट लगने का कारण यह रहा कि एलटी बॉक्स बहुत ज्यादा नीचा हैं। यही नही बामनिया में लगे अधिकांश एल्टी बॉक्स बहुत ज्यादा नीचे हैं जो कि बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। आज तो एक मूण प्राणी की मौत हुई हैं। हो सकता हैं कि आने वाले समय में इस लापरवाही का खामियाजा इनसानी मौत से चुकाना पड़े। आज बड़ा सवाल यह भी उठा कि वह गौ पे्रमी कहां गये जो किसी वाहन वाहन चालक की गलती से गाय को ठोंकर लग जाती तो बवाल खड़ा कर देते हैं क्या इस गाय की मौत, मौत नही हैं़? इस मौत पर सभी गौ पे्रमी क्यों मौन साधे हुए हैं? गाय की जगह इसी एल्टी बॉक्स पर अगर कोई इनसान चिपक जाता तो शायद नगर बंद या चक्का जाम कर दिया जाता।
Trending
- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, निर्भय सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
- राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली की बनी कार्ययोजना
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- अंतरवेलिया आँगनवाड़ी में विदाई समारोह संपन्न, बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
- पेट्रोल संकट के बीच तहसीलदार ने 5 घंटे खड़े रहकर बंटवाया ईंधन
- ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को बांटे गए प्रमाण-पत्र
- मां कालिका मंदिर प्रांगण में विशाल कन्या पूजन और भोजन अनुष्ठान का आयोजन किया
- माँ मनकामनेश्वरी माता की विशाल चुनरी एवं कलश यात्रा 25 मार्च को
- आगजनी पीड़ित परिवार से मिलीं जोबट विधायक सेना महेश पटेल, 50 हजार की सहायता की घोषणा
- झाबुआ में 25 मार्च को बिजली बिलों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा विशेष शिविर
