झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
क्षेत्र में ग्रामीणों से ठगी करने के मामले परत दर परत खुलते ही जा रहे है। ग्राम बनी के पीसी पाटीदार ने अपनी फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर क्षेत्र के ग्रामीणों से ठगी की थी। मेच्यूरिटी (परिपक्वता) के 2 वर्ष बाद भी जब ग्रामीणों को उनके निवेश की गई रकम नहीं मिली तो ग्रामीणों ने एकता की और पुलिस को शिकायत की। जामली के भगवतीलाल पाटीदार पर भी जामली और सारंगी के ग्रामीणों ने ठगी का आरोप लगाया और रायपुरिया पुलिस थाने पर आवेदन किया आवेदन की जांच में रायपुरिया पुलिस ने पाया की वाकई में ग्रामीणों के साथ ठगी हुई है, फिर रायपुरिया थाना प्रभारी केएल डांगी ने फरियादी शैलेन्द्र पिता नरसिंह पाटीदार की रिपोर्ट पर ठग भगवतीलाल पिता आनंदीलाल पाटीदार पर अपराध क्रमांक 112/16 धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज किया है।
ग्रामीण हुए लामबंद
क्षेत्र में चिटफंड कंपनी ने अपने पैर ऐसे पसारे की गांव का हर चौथा घर इनके झांसे में फंसकर अपने खून-पसीने से कमाई रकम फर्जी चिटफंड कंपनी एजेंटों को सौंप दी। अब इन्हें वापस मिलने का नाम ही नहीं ले रही। क्षेत्र में अलग अलग फर्जी कंपनी के सैकड़ों एजेंटो ने ग्रामीणों से ठगी की है। इन सैकड़ों एजेंटों में कोई सोसाइटी कर्मचारी तो कोई शासकीय स्कूल में टीचर तो कोई व्यापारी है। शासकीय कर्मचारियों ने तो अपनी पत्नी के नाम पर एजेंटी लेकर अपने विभाग के कर्मचारी से लेकर सुबह से शाम तक अपनी दो जून की रोटी कमाने वालो को ऐसा लालच दिखाया की अब ग्रामीण अपने बचत किये रुपए के लिए लेने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है, जब एजेंट के द्वारा लिए गए रूपये परिपक्वता के दो दो साल बीत जाने के बाद भी वापस नहीं मिले तो ग्रामीण एक हुवे और पुलिस को अपने साथ हुई ठगी की कहानी बताने लगे हे और इन पर कार्यवाही की मांग करने लगे हे । अब भी क्षेत्र में कई ऐसे ग्रामीण हे जो अपने मेहनत के पेसो के मिलने का इंतजार कर रहे हे और ठग एजेंट अपनी फर्जी कंपनी से रुपए मिलने की नई नई तारीख बता रहे हे ऐसे में क्षेत्र के पीडि़त ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आने लगा है और पीडि़त ग्रामीण चिटफंड कंपनी के एजेंटों पर रिपोर्ट करवाने का मन बनाने लगे है।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर