थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट। वर्तमान में हर क्षेत्र में गरीबों, बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों के लिए अनेकानेक फायदेमंद योजनाएं बनाई जा रही है। चाहे वह स्वास्थ्य विभाग हो, चाहे खाद्य विभाग हो, चाहे महिला एवं बाल विकास विभाग हो, और चाहे न्याय विभाग हो। समाज के गरीब व असहाय वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर क्षेत्र कल्याणकारी योजना बना कर लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है, बस हमें उन योजनाओं का लाभ लेने की समझ विकसित करना होगी। गरीबों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य विभाग निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाता है, खाद्य विभाग ऐसे तबकों को सस्ता अनाज देता है, महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं एवं बच्चों के लिए लाभकारी योजना बनाता है तथा न्याय विभाग गरीब पक्षकारों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाता हे। उक्त बात न्यायाधीश श्री हरिओम अतलसिया द्वारा शासकीय अस्पताल, थांदला में विधिक साक्षरता शिविर में एड्स दिवस के उपलक्ष्य में कही। अतलसिया ने बताया कि हमें यातायात नियमों के प्रति सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यातायात का संबंध सीधे तौर पर जीवन से होता है, थोड़ी सी असावधानी में व्यक्ति जान गंवा देता है, हमें ओवरलोडिंग गाड़ियों में यात्रा करने से बचना चाहिए।शिविर को बार अध्यक्ष श्री अरूण गादिया द्वारा भी संबांेधित करते हुए बताया कि हमारे घरों में जब भी कोई जन्म ले या किसी की मृत्यु हो तो उसका पंजीयन अवश्य करावें, जिससे हमारी जन्म मृत्यु पंजी अपडेट होती रहे। शिविर को डाॅ. मनीष दुबे द्वारा संबोधित करते हुए बीमारियों से बचने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही, उन्होंने बताया कि हमारे विभाग में बहुत सी योजनाओं का लाभ रोगियों को दिया जा रहा है, निःशुल्क दवाइयां, निःशुल्क चेकअप आदि की भी व्यवस्था है। शिविर मेे बड़ी संख्या में मरीज, अस्पताल स्टाॅफ मोजूद था।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार
- सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा- आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- जनपद स्तरीय जीपीडीपी 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
- छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम
- राणापुर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया गया
- चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ
- अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
- नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
- निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा