मेघनगर – युवा अभियान अंतर्गत ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय मेघनगर में आयोजित की गई। आयोजन में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर एस बालोदिया एवं विशेष अतिथि मुकेश मेहता व पूर्व सरपंच नटवर बामनिया थे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बी एन शर्मा एवं खंड स्त्रोत समन्वयक निर्मल त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन जोसफ मावी व खेल समन्वयक सुश्री रेखा सिगांड ने बताया कि विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ियो को जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। इस हेतु शासन की ओर से एक लाख 75 हजार एवं पचास हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया जाना है। खेलो में सजेली, देवीगढ़, नोगांवा, बालक उत्कृष्ट मेघनगर, कन्या उमावि मेघनगर व बाफना पब्लिक स्कूल के बच्चो ने सहभागिता की। इस अवसर पर खेल आयोजन समिति के सदस्य तेजिया डामोर, दीपंिसह मुणिया, खुमसिंह मेडा, दिलीप अजनार, बबलु, रजत, व कालुसिंह डामोर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खण्ड स्त्रोत समन्वयक निर्मल त्रिपाठी ने व आभार तेजिया डामार ने माना।
Trending
- आलीराजपुर में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गांधीगिरी के साथ सौंपा ज्ञापन
- मेघनगर में फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, बोलीं – “हमारी पगार अब तक नहीं आई
- पेटलावद में जनगणना अभियान के तहत सर्किल-3 ने हासिल की 100 प्रतिशत उपलब्धि
- कस्बा जोबट की कॉलोनियों में चोरों का आतंक, रात में CCTV में कैद हुई रेकी
- घर के दरवाजे का ताला तोड़कर दो मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- नानपुर में पशुपालन विभाग का शिविर बना चर्चा का विषय, सरपंच ने लगाया खानापूर्ति का आरोप
- आंगनवाड़ी निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, कार्यकर्ता मिली अनुपस्थित
- वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, डंडे से वार कर मौत के घाट उतारने वाला पति पुलिस की गिरफ्त में
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले हुए सम्मानित
- घास-भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की बीयर जब्त
Prev Post