झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
प्रदेश के मुख्यमंत्री झाबुआ जिले के आदिवासियो को अपने झूठे वादो एंव थोथी घोषणाओ के द्वारा बरगलाना चाहते है लेकिन प्रदेश के साथ ही झाबुआ जिले की जनता भी भाजपा व उसके घोषणावीर मुख्यमंत्री के झूठे प्रलोभनांे मे आने वाली नहीं है। झाबुआ जिले में उपचुनाव होने वाले है जिसकी वजह से अब भाजपा नेताओ को झाबुआ जिले की याद आ रही है इसके पहले मुख्यमंत्री को झाबुआ जिलें के आदिवासीयो की परेषानीया नही दिखी। उक्त आरोप पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए लगाए। भूरिया ने कार्यकर्ताओ से कहा कि भाजपा के झूठ को आमजन तक पहुंचाएं तथा आगामी लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए तन मन धन से जुट जाने का आव्हान किया।
भाजपा ने जीते जी दिलीपसिंह भूरिया की उपेक्षा की
बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि भाजपा ने जीते जी तो दिलीपसिंह भूरिया की उपेक्षा की और अब चुनाव में आदिवासियो के वोट लेने के लिये दिलीपसिंह के नाम को भुना रही है लेकिन अब आदिवासी भाजपा के जाल में फसंने वाले नही है इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देंगे। बैठक को पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, जनपद अध्यक्ष गंेदाल डामोर, जनपद सदस्य चेनसिंह डामोर,, पार्षद किशोर खडिया, अक्षय भटट, सरपंच रालू वसुनिया, रसूल भाबर, जसवंतसिंह भाबर आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष भूरिया , प्रवक्ता हर्ष भटट ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश डामोर, युवानेता सुधीर भाबर, मनीष अहिरवार, आनंद चोहान, विकास रावत, जयसिंह वसुनिया आदि कई सरपचगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक मे थांदला जनपद के सरपंच स्ंाघ का गठन भी किया गया जिसमे मछलईमाता सरपंच रामचंद्र वसुनिया अध्यक्ष, बापू कटारा उपाध्यक्ष दीपू बिलवाल सचिव व मंलिजा भाबोर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी को भूरिया ने बधाई दी। बैठक का संचालन युवानेता जितेन्द्र धामन ने व आभार कांग्रेस नेता नगीन शाह ने व्यक्त किया ।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post