थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
भूकंप मे मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
मुख्यमंत्री शिवराजंिसह चोहान एवं प्रदेश भाजपा के आहृान पर सम्पूर्ण मप्र मंे एक साथ एक ही समय पर गत सप्ताह पड़ोसी मित्र देश नेपाल मे आए भीषण भूकंप मंे मारे गए हजारों लोगांे की आत्मशांति के लिए मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय तहसील कार्यालय परिसर में कर्मचारियों द्वारा व जनपद कार्यालय परिसर में सीइओ पीसी वर्मा समेत कर्मचारियों द्वारा मौन रख श्रद्धांजलि दी, तो भाजपा मंडल द्वारा आजाद चोक पर मोन रखा गया जिसमंे विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला मंत्री गाणराज आचार्य, विश्वास सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, महामंत्री रादू डामोर, महेश नागर, राकेश सोनी, अमित शाह, अरविन्द रुनवाल समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। श्रद्धांजलि तत्पश्चात भाजपा के कार्यकर्ता भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए दान पात्रों के साथ आमजन के पास गए और सहायता राशि एकत्रित की गई। स्थानीय रामेश्वर मंदिर परिसर मे भक्त मलुक दास रामायण मंडल के कन्हैयालाल शर्मा, लोकेन्द्र आर्चाय, किशोर आचार्य, डीके उपाध्याय, मोड़ ,श्रीमंत अरोरा एवं मुस्लिम समाज के हाजी समीउल्लाह खान समेत मंडल के सदस्यों द्वारा व मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं मामा बालेश्वर उद्यान मं मोन रख कर श्रद्धांजलि दी गई जिसमे जिलाध्यक्ष व्हीआर अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष बीएल गुप्ता, तहसील अध्यक्ष मनोज उपाघ्याय, शांतिलाल सोलंकी, संयम शर्मा, सावंलीया सोलंकी, बी एल पाटीदार , शाहिद खान ने भूकंप मे मारे गये लोगो एवं पन्ना के पांडव फाल मे हुए हादसे मे मृत लोगो की आत्मा की शांति की कामना की गई।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी दी
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर काम का बढ़ता बोझ, मानदेय और उत्पीड़न का सवाल
- संघर्ष से सफलता तक : बालिका गृह की बेटियों ने जीता अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण
- कलेक्टर ने उपभोक्ताओ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए
- गुरु पूर्णिमा उत्सव पर होंगे अनेक कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई
- एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया
- उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाईव प्रसारण देखा गया
- प्रदेश की किसी भी कार्यकारणी के आदेशों का पालन नहीं करेंगे पंचायत सचिव
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में- झाबुआ वस्तु भंडार का हुआ उद्घाटन
- बामनिया में हुआ पहला नेत्रदान, दो लोगों के जीवन में होगा उजियारा
Prev Post
Next Post