झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट।
सोश्यिल मीडिया पर आरएसएस को लेकर की गई पोस्ट से नाराज़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, मंडल महामंत्री सचिन प्रजापत, मंडल महामंत्री कमलेश मचार के साथ मिलकर मेघनगर थाना प्रभारी भाबर को पोस्ट करने वाले समुदाय विशेष के युवा पर कार्रवाई करने की मांग की। मेहता से चर्चा अनुसार उनके फेसबुक अकाउंट पर एक युवक द्वारा राष्ट्र को समर्पित संगठन आरएसएस के लिए अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई थी। पोस्ट में फोटो के साथ लिखे गए पूरे विवरण और संबंधित युवक के फेसबुक अकाउंट का प्रिंट आउट भी आवेदन के साथ दिया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मेघनगर थाना प्रभारी से विस्तृत चर्चा कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था की ऐसे युवक पर प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। मेहता ने कहा कि इस पोस्ट किए गए फोटो और उस पर लिखी गयी टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही इस पोस्ट से आरएसएस जैसे ईमानदार संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। आवेदन में पोस्ट करने वाले युवक पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने को लेकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। सभी कार्यकर्ताओ ने समूहिक रूप से वहां उपस्थित एएसपी सीमा अलावा से भी विस्तृत चर्चा कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी सीमा अलावा ने कहा कि इस फेसबुक अकाउंट के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उन्होने कहा की इस पर उचित कार्रवाई कर अवगत कराया जाएगा।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post