पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नानकिया भूरिया को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

झाबुआ । नगर पालिका झाबुआ के पूर्व अध्यक्ष नानकिया भूरिया का विगत दिनों असामयिक निधन हो जाने से नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनकी आत्मीय शांति के लिए श्रद्धाजंलि अर्पित की गई है। नीरजसिंह राठौर, रिंकू रूनवाल, राजेश नागर, यशवंत भंडारी, सुदामा मंडल के अजय रामावत, राजेन्द्र शर्मा, प्रयास सामाजिक संस्था के आशीष भूरिया, अंकुश कांठी, राजवाडा मित्र मंडल जितेन्द्र पटेल, ओपी राय, थांदला गेट मित्र मंडल के बंटू अग्निहोत्री, हितेष कांठी, सार्वजनिक गणेश मंडल के हर्ष भट्ट एवं जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने नानकिया भूरिया को एक ऊर्जावान समाजसेवा निरूपित करते हुए उनकी आत्मीय शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त की।