झाबुआ। अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करे। देवस्थानों की पवित्रता की रक्षा करना ही देव पूजकों का धर्म है। पुरातन काल से ही इसके लिए प्रयत्न किए जाते रहे है। इसके लिए सिद्धांतों से समझौता न करें, भले ही समय लग जाए, किन्तु आपका प्रयत्न कामयाब होगा। उक्त बात पुजारी उत्थान एवं कल्याण समिति जिला झाबुआ द्वारा आयोजित जिले के एक दिवसीय संवाद सम्मलेन में पिपलखूंटा के महंत दयारामदासजी ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्हांेने कहा कि इसके लिए इस सिद्धपीठ से जो भी सहयोग होगा, पुजारियों एवं महंतों के हितो की रक्षा के लिए किया जाएगा। आप अपना लक्ष्य बनाए रखिए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बैरागी द्वारा पुजारी, महंत की सभी समस्या का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर गोविंददास बैरागी, बेकलदा, मंलेश्वरदास बैरागी झकनावदा, संजय बैरागी रायपुरिया, निर्मलदास बैरागी डाबड़ी द्वारा भी अपने विचार रखे गए।
श्रीमद् भागवत प्रदान की गई
कार्यक्रम के प्रारंभ में हनुमानजी के समक्ष महंतजी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सिद्ध पीठाधीश्वर का पाद पूजन, शाल-श्रीफल, उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया गया। महंतजी द्वारा गोस्वामी, जोशी, गोविन्ददास, मंलवेश्रदास एवं निर्मलदास को श्रीमद् भागवत आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की गई। ईश्वरदास बैरागी भगोर द्वारा आय-व्यय एवं प्रतिवेदन जगदीश बैरागी द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन शरत शास्त्री ने किया एवं आभार वैष्णव बैरागी समाज के झाबुआ मंडल अध्यक्ष जगदीश वैष्णव ने माना। उक्त कार्यक्रम पूजारियों, महंतों, ग्रिह पूजकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें झाबुआ, रानापुर, पेटलावद, देहंडी, भगौर, बडी देहंडी, करडावद, बनी, टिमरिया, अंतरवेलिया, बेकलदा, कुभाखेडी, रजला, झकनावदा सहित जिले के अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या मंे प्रतिनिधि शामिल हुए।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Prev Post