झाबुआ लाइव डेस्क। जाति विवाद के मामले में प्रदेश स्तरीय छानबीन समिति द्वारा थांदला नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता पूनमचंद वसावा के आदिवासी न होने संबंधी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उस पर होने वाली संभावित कार्रवाई को लेकर हाई-कोर्ट की इंदौर बैंच ने अंतरिम राहत देते हुए सुनीता वसावा के पक्ष में स्टे दे दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एससी शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया अंतरिम देते हुए सुनीता वसावा को प्रकरण में अगली सुनवाई तक के लिए स्थगन दिया जाता है। अब यह अगली सुनवाई पर तय होगा कि स्थगन जारी रहता है या न्यायालय कोई निर्णय होता है। आज जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार ने झाबुआ में अधिकृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुनीता वसावा को मिले स्थगन की जानकारी एवं स्थगन की प्रति जारी की। यह जारी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले ने आइना दिखा दिया है।
Trending
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण