झाबुआ – केरल प्रांत में कोल्लम जिले के पुरावर गांव में प्रसिद्ध महालक्ष्मी पुटिक्कम देवी मंदिर में नववर्ष के दौरान चल रहे मीना भरानी समारोह में आतिशबाजी के कारण हुए भीषण फटाका विस्फोट में 112 से अधिक श्रद्धालु असामायिक काल के ग्रास में समां गए। वहीं करीब 375 से अधिक भक्तगण घायल हो गए। मृतकों की आत्म शांति के लिए आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा शहर के राजवाड़ा चौक पर मंगलवार रात 8 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही इस अवसर पर घायलों के शीघ्र स्वथ्य होने की भी प्रार्थना की गई। ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि पुटिक्कम देवी मंदिर में हुई आतिशबाजी के दौरान इस घटना के मृत हुए लोगों के प्रति हम सच्ची शोक संवेदनाएं व्यक्त करते है एवं ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके परिवार को ढांढस बधाएं। इस दौरान डॉ. केके त्रिवेदी, राजेश नागर, सुधीर कुश्वाह, रविराजसिंह राठौर, बहादुर भाटी, रमेश जैन, हस्तीमल संघवी सहित युवाओं ने भी सहभागिता कर मोमबत्तीयां प्रज्जवलित कर उसे डेस्क पर लगाकर मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया