झाबुआ। शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर के देवालयों में भी पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शरदोत्सव मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक झांकिया बनाई जाकर भंगवान का श्रृंगार किया गया तथा बाल गोपाल को झुला झुलाया गया राधाकृष्ण मार्ग स्थित राधाकृष्ण सरकार के मंदिर में महंत मनीष बैरागी द्वारा भगवान का ष्वेत परिधान से किया गया मनमोहक श्रृंगार निहारने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। वही श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज मे शरद पूर्णिमा के अवसर पर समाज के पितृ पुरूष भगवान अजमीढ की जयंती पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। भगवान श्री सत्यनारायण का आकर्षक श्रृंगार पं. प्रदीप भट्ट द्वारा किया गया। अजमीढ़ जयंती के अवसर पर समाज के अध्यक्ष रामेश्वर सोनी, सचिव नंदकिशोर ,मुख्य संयोजक मुकेश अग्रेाया, सरंक्षक बद्रीलाल सोनी, प्रदीप सोनी, लक्ष्मीनारायण सोनी, विनोद मिंडिया महेन्द्र मिंडिया, प्रदीप रूनवाल, कुंता सोनी, लक्ष्मी सोनी, सुनीता सोनी, चंचला सोनी, राधा सोनी समेत बडी संख्या में समाज ने रात्रि 12 बजे भगवान की महामंगल आरती में भाग लिया। इस अवसर पर मीठे केशरिया दूध का वितरण किया गया ।मंदिर में रात्री 9 बजे से 12 तक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए। वही दषा नीमा समाज के चारभुजा मंदिर पर भीर पण्डित विश्वनाथ शुक्ला द्वारा भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 से 12 बजे तक यहां भी भजन कीर्तन आयोजित हुए तथा रात्रि 12 बजे महा मंगल आरती के बाद दूध एवं खिचडे की प्रसादी का वितरण किया गया। गोवर्धन नाथ की हवेली में भी शरद पूर्णिमा उत्सव पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। नगर के सभी देवालयों में मध्यरात्रि में महामंगल आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुए ।
Trending
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए
- किशन रैकवार बने युवा गरबा समिति अध्यक्ष, तैयार की कार्य योजना
- पर्युषण पर्व के पांचवें दिन धूमधाम से मना महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
- वनभाजी उत्सव: जनजातीय समाज की समृद्ध ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण की पहल
- भादवी बीज पर आस्था का उमड़ा सैलाब, क्षत्रिय सिर्वी समाज ने धूमधाम से मनाया आई माता का प्रकट उत्सव
- विश्राम घाट सेवा समिति मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण कार्य जारी