Trending
- झाबुआ चौराहे का जाम, जामली रोड एकांकी मार्ग हो या फिर चौड़ीकरण इस विकल्प पर किया जाए विचार
- TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नये वर्ष में प्रवेश के साथ नगर प्रकृति संरक्षण हेतु विशेष कदम उठाने जा रहा है। अगर आप पॉलिथीन एवं प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग या क्रय विक्रय करते है तो 26 जानवरी 2017 के बाद इसे उपयोग में लाना एवं क्रय विक्रय करना दंडनीय होगा। पॉलिथीन एवं प्लास्टिक डिस्पोजल से पर्यावरण पर हो रहे हानिकारक प्रभाव के चलते एसडीएम सत्यनारायण दर्रा के निर्देश पर नगर परिषद थांदला द्वारा नगर में 26 जनवरी से इसे पूर्णत: प्रतिबंधित करने हेतु आदेश जारी कर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को निर्देशित किया है कि 26 जनवरी के पूर्व वे अपना स्टॉक समाप्त कर दे। नगर परिषद प्रभारी सीएमओ शीतल जैन ने बताया कि 26 जनवरी के उपरांत अगर किसी भी दुकानदार द्वारा पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं डिस्पोजल के उपयोग करते हुए पाए गए तो उनसे 100 से लेकर 500 रुपए तक का अर्थदंड वसूला जाएगा। सीएमओ जैन ने कहा कि नगर में मुनादी कर इस हेतु सूचना नगरवासियों को दी जा चुकी। प्रकृति प्रेम एवं स्वप्रेरणा से नगरवासी इस पर्यावरण हितैषी कार्य में सहयोग करने की अपील सीएमओ ने जारी की है।