ताई से लेकर भाई तक यह 40 दिग्गज गरजेंगे झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में, भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

- Advertisement -

चंद्रभानसिंह भदौरिया@एडिटर इन चीफ

आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में अधिकृत चुनाव प्रचार अभियान 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। भाजपा ने आज चालीस स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जो झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया के समर्थन में सभाएं, रैलियां एवं नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इस सूची में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, केंद्रीय थावरचंद गेहलोत, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, विक्रमसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, सांसद नंदकिशोर सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सुहास भगत, कृष्ण मुरारी मोघे, नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, अंतरसिंह आर्य, मनोहर उटवाल, अजय प्रतापसिंह, सांसद बीडी शर्मा, विधायक उषा ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, विधायक रमेश मैंदोला, विधायक अरविंद भदोरिया, सुदर्शन गुप्ता, विश्वास सारंग, चैतन्य कश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, सांसद गजेंद्र पटेल, सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक पेटलावद निर्मला भूरिया, पूर्व विधायक अलीराजपुर नागरसिंह चौहान, पूर्व विधायक मनावर रंजना बघेल, संगीता चारेल, शांतिलाल बिलवाल, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा एवं विजय दुबे शामिल हैं। भाजपा ने अधिकृत तौर पर यह सूची निर्वाचन आयोग को सौंप दी है।
)

 

अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें।