झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट-
परवलिया-थांदला-लिमडी मार्ग पर बने टोल टैक्स पर बड़े वाहनों को टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़े इसलिए वह परवलिया गांव में से होते हुए थांदला व ककनवानी जाते है। परवलिया के पास मानपुर होकर प्रधानमंत्री सड़क से बड़े वाहन गुजरते है, जो वर्जित है लेकिन कई टन के वजन से वाहन इस सड़क से गुजरकर सरकारी नियमों की धज्जिया उड़ा रहे है, तो गांव से गांव को जोडऩे वाली सड़क को भी नुकसान पहुच रहे हे और दूसरी और गांव में से गुजरने पर गांव वालों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहनों को रोक कर समझाइश भी दी गई की इस सड़क से वाहन न निकले लेकिन फिर भी वाहन चालक अपनी मनमानी करते है। प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहींकर रहा है। टोल टैक्स बचाने के लिए सड़कों को बड़े वाहन नुकसान पंहुचा रहे हैं।
Trending
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 419 लाख की लागत वाले आदिवासी छात्रावास का किया उद्घाटन
- बोलेरो की टक्कर से बुलेट पेड़ से टकराई, एक की मौत
- लायन अनिल शर्मा ‘रीजन चेयरपर्सन’ के गरिमामयी पद पर मनोनीत
- जोबट पुलिस ने पकड़ा तस्करी का अनूठा तरीका, गुप्त केबिन से बरामद हुई किंगफिशर बीयर
- शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, लकड़ियां व कृषि सामग्री जलकर खाक
- चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड में 16 से 26 मई तक विभिन्न ग्रामों में कृषि रथ भ्रमण करेगा
- प्रदेश सरकार बसों का किराया 60 % प्रति किमी बढ़ाएं
- कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया बखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
- जोबट में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, भगवान श्री कल्याणकारी शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ ने अभिनंदन जैन को बनाया मध्य प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष