झाबुआ। सभी अकीदतमंदों को एक साथ कुरआन-ए-पाक का पाठ करते देखना क्या बच्चे क्या बड़े सभी के हाथों पर कुरआन शरीफ की आयते दरूदांे फातेहा और लोबान की खुशबू सारा माहौल एकदम रूहानी और शब्द जहां वर्णन न कर सके ऐसा दिव्य वातावरण यह मंजर था झाबुआ के हुसैनी चोक में स्थित जमाअत खाने का। इसी के साथ झाबुआ उर्स का आगाज हुआ कुरआन ख्वानी में बड़ी तादात में सभी मदरसों के बच्चे, नौजवान, बजुर्गु एवं महिलाएं शरीक हुए। इसके बाद स्थानीय हुसैनी चोक में अकीदतमंद
का आने का सिलसिला शुरू हुआ कोई सिर पर फूलों का थाल लिए तो कोई गुलाब की माला का थाल लिए, तो कोई सूखे मेवों का थाल, तो कोई मिठाई का थाल लिए हुसैनी चोक पहंुच रहा था। बैंड व डीजे पर नात-ए-रसूल एवं सूफियाना कलाम की स्वर लहरियों के मध्य चादर शरीफ का थाल लेकर जलसा प्रारंभ हुआ। शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए जलसा देर शाम दरगाह शरीफ पर पहंुचा। दरगाह शरीफ दोनों सूफी हजरत चांद शाह वली गुलाब शाह वली (रेअ) के मजार शरीफ पर चादर शरीफ पेश की गई। हाजी सलीम बाबा एवं हाजी निसार बाबा ने मुल्क एवं कुल इंसानियत के हक में शान्ति, पे्रम, भाईचारा एवं एकता के लिए दुआ की। दरगाह शरीफ पर झिलमिल करते हजारों बल्बों की रोशनी मानों टिमटिमातें सितारो का आभास दे रहे थे। रात्रि में इशा की नमाज के बाद दरगाह शरीफ पर भव्य मंच पर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। नात-ए-पाक से मिलाद शरीफ का आगाज हुआ। इस्लाम के विद्धानों ने इस्लाम की शिक्षाओं पैगंबर हजरत मुहम्म्द स.अ.व.स. एवं कुरआन शरीफ के हवाले से अपने विचार व्यक्त किए।
आज के कार्यक्रम
शुक्रवार को रात्रि में नमाज-ए-इशा के बाद दरगाह शरीफ के पास बने भव्य मंच पर आगाज होगा। महफील-ए-सिमां का कव्वाली की शानदार दावत की पहली रात के फनकार होंगे देश विदेशों में अपने हुनर देने वाले कव्वाल सरफराज चिश्ती (सम्बल मुरादाबाद) एवं दनिश शबाब (मुंबई) दोनो ही पार्टी सूफियाना कलाम की बेहतरीन पेशकश के लिए जानी जाती है। इस पेशकश की मुख्य अतिथि होंगी कलावली भूरिया जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि होंगे डाॅ. विक्रांत भूरिया, सुरेश चन्द्र जैन (पप्पू भैया) एवं हितेश पडियार मेघनगर। उर्स कमेटी के सदर जाकिर हुसैन ने सूफी की सांप्रदायिक सद्भाव की परंपरा के सिलसिले में सभी अकीदतमंदो से गुजारिश है कि भारी तादाद में शिरकत कर उर्स मुबारक को कामयाब बनाएं।
Trending
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा
- नानपुर रोड पर विद्युत मंडल और ठेकेदार की घोर लापरवाही, जयस ने उठाए सवाल
- नानपुर में गणेश उत्सव की धूम: 10 बड़े पांडालों में उमड़ रही भीड़, रात में हुड़दंगियों पर लगाम लगाने की मांग
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पेटलावद में हिंदू जागरण मंच बैठक संपन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा, संगठन के पांच कार्यों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
- विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को मिली कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
- हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
- इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
Next Post