झाबुआ। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 11.30 बजे जिला, ब्लाक एवं शहर कांग्रेस द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने की। कार्यक्रम के विषेश अतिथि पूर्व विधायक जेवियर मेडा एवं जिला सेवादल संगठक राजेश भटट थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्व. महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा सभी ने पुश्पाजंलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी उपस्थित जनो द्वारा भी पुश्प अर्पित कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया ने कहा कि महात्मागांधी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे, उन्होने अहिंसात्मक आंदोलन चला कर अंग्रेजों से भारत को मुक्ति दिलाई हमे उनके बताये रास्ते पर चल कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना है। भूरिया ने बापू एवं शास्त्री के जयकारों के नारों के साथ कहा कि राष्ट्र के विकास एवं खुशहाली के लिये बापू एवं शास्त्रीजी ने जो सपने देखे थे उन्हे पूरा करना है जिनकी वजह से कांग्रेस है जिनके अथक प्रयासों से भारत को आजादी दिलाई आज उन्हे हम याद करने आये है इन कार्यक्रमों के आयोजन से मिल कर काम करने का अवसर मिलता है। हमे आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबुत करना है। कांग्रेस हम सभी की पार्टी है और पार्टी को हमारी आवश्यकता है। हमें पूरी इमानदारी से मेहनत कर कांग्रेस को मजबूत बनाना है। गा्रम स्वराज की स्थापना के साथ देश को आजादी दिलानें मे गांधीजी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वही प्रधानमंत्री के रूप में स्व. लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देशा के किसानों व नोजवानों को दायित्व से अवगत कराया था।
Trending
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने 15 लाख 54 हजार से अधिक के विकास कार्यों की दी बड़ी सौगात
- आबकारी विभाग आलीराजपुर द्वारा अवैध मदिरा की 75 पेटी जब्त.. प्रकरण दर्ज
- मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की चतुर्थ वर्षगांठ पर यज्ञ हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ
- नानपुर के वार्ड क्रमांक 7 में 25 लाख की लागत से बनेगी अंडरग्राउंड नालियां, ग्रामीणों में खुशी की लहर
- बस पर हुए हमले के मामले में एफआईआर दर्ज
- माता वैष्णोदेवी के दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, बताया यहां आने का क्या है उद्देश्य
- हॉर्न बजाने पर भड़के ट्रैक्टर सवार, यात्रियों से भरी बस में तोड़फोड़
- झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- छकतला के कटवाड में जंगली जानवर का आतंक, 6 बकरियों का शिकार किया
- सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड
Prev Post