जानिए कहा होली में रंग में पड़ा भंग, आधे घंटे पहले कर दिया होलिका दहन

- Advertisement -

परवलिया ”झाबुआ आजतक डेस्क” रिपोर्टः देशभर में होली की धूम है और इस बीच असामाजिक तत्वों की वजह से झाबुआ जिले में पारंपरिक होली दहन के कार्यक्रम में रंग में भंग पड़ गया। यहां असामाजिक तत्वों ने तय समय से आधा घंटे पहले ही होलिका दहन कर दिया।

मामला झाबुआ जिले के परवलिया गांव का है। यहां हर साल परंपरागत तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम होता है। इस साल भी यहां इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की गई थी। तैयारियों के बाद जब आयोजक होलिका दहन स्थल से थोड़ी देर के लिए दूर हुए तो बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने होली जलाकर भाग खड़े हुए।

Holi Dahan

इस वजह से इलाके में काफी नाराजगी है। महिलाएं परंपरागत तरीके से होलिका दहन के पहले पूजा में भी शामिल नहीं हो सकी। इन तमाम वजहों से पूरे इलाके में नाराजगी का भाव है।