चुनाव के पहले जमीनी हालत को परखने के लिए आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक

- Advertisement -

झाबुआ। त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव के ब्लॉक कांग्रेस राणापुर के पर्यवेक्षक मधु हिरोडकर एवं  ब्लॉक कांग्रेस रामा के पर्यवेक्षक कनकमल सोनी गुरूवार को दोनो ही  ब्लॉकों का दौरा कर क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी क्षेत्रीय प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर स्थिति का जायजा लिया । तथा जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

दोनो पर्यवेक्षकों ने प्रदेश कांग्रेस अरूण यादव एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के मार्गदर्शन में पुनः जिला कांग्रेस का जिला पंचायत मे बोर्ड बनाने का भरोसा जताया। दोनों कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष चन्दूलाल पडियार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में चल रही चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। दोनों ने अपनी रिपोर्ट जिला पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री मुजीब कुरैशी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने की बात कही।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से वार्ड क्रमांक 1 से शंकरसिंह भूरिया, वार्ड 2 सें श्रीमती कालीबाई मानसिंह मेडा, वार्ड 3 से रुपसिंह डामोर, वार्ड 4 से गुंदरी सूरज, एवं वार्ड 5 से रमीला कैलाश डामोर एवं वार्ड 6 से सुश्री कलावती भूरिया को भारी बहुमत से विजय बना कर जिले में चौथी बार कांग्रेस की जिला पंचायत परिषद गठित करने की अपील की है। दोनों पर्यवेक्षकों ने डॉ. विक्रांत भूरिया, आचार्य नामदेव, जितेन्द्र अग्निहोत्री, हमेचंद डामोर आदि से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय स्थिति का जायजा लिया।