झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- रायपुरिया थाना प्रभारी केएल डांगी को मुखबिर ने सूचना दी की चारण कोटडा के जंगल मे कुछ व्यक्ति ताश से जुआ खेल रहे हैं। रायपुरिया पुलिस की टीम में थाना प्रभारी केएल डांगी, उपनिरीक्षक सीआर पटेल, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र शर्मा, महावीर, प्रधान आरक्षक 535 बलवीर सिंह, आरक्षक लालसिंह, आरक्षक कमलेश ने दबिश देकर आरोपी बगदीराम पिता कोदरदास वैरागी निवासी चारण कोटडा के कब्जे से फड के 700 रुपए तथा जेब से 200 रुपए तथा हाथ में लिए 3 ताश के पत्ते तथा आरोपी राकेश पिता रघुनाथ जाति मेड़ा निवासी लाबरिया जिला धार से फड के 400 तथा जेब से 400 रुपए एंव हाथ मे लिए 3 ताश के पत्ते तथा आरोपी मुकेश पिता राजेन्द्र जाति वैरागी निवासी पाडा दसाई जिला धार से फड के 500 रुपए तथा जेब से 300 एवं हाथ मे लिए 3 ताश के पत्ते तथा आरोपी ललित पिता भरतलाल जाति धाकड निवासी राजोद जिला धार से फड के 200 रुपए तथा जेब से 100 रुपए एवं हाथ मे लिए 43 ताश के पत्ते व खाद की बोरी का बिछौना कुल 2800 रुपए एवं 52 ताश के पत्ते जब्त कर धारा 13 जुआ एक्ट पजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
Trending
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की