झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादवरतलाम संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दोरे के अंतर्गत शनिवार जिले के ग्राम कालीदेवी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव केशव यादव, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, पूर्व विधायक सरदारपुर प्रताप ग्रेवाल, वालसिंह मेडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश रांका, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, धार युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुवेल, जिला पंचायत सदस्य अकमलसिंह डामोर, शारदा अमरसिंह, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कालीदेवी फतेसिंह भाबर विशेष रूप से उपस्थित थे।
आत्महत्या पर मजबूर किसान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान सूखे की मार से त्रस्त हैं। कई जगह तो किसान कर्ज में डूबा होने के कारण आए दिन आत्महत्या कर रहा है किंतु प्रदेश सरकार किसानांे को उचित मुआवजा दिलाने में नाकाम रही है। मुख्यमंत्री किसानो के बारे मे केवल कोरी बाते करते है किंतु धरातल पर आज भी किसान सरकारी सहायता की बाट जोहने को मजबूर है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर है। उन्होने आगे कहा कि किसानो को न तो बिजली मिल रही है। सीमित मात्रा में बिजली मिलने के उपरांत भी उन पर हजारों के बिल भेज कर उनके विरुद्ध केस बनाए जा रहे है। किसान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। आपने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री बिहार गए थे तब तो उन्होने वहां कहा था कि हमने मध्यप्रदेश में बिना मीटर बिजली दी जा रही है। उन्होने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश के किसान वर्ष में केवल एक बार 1200 रुपए जमा कर साल भर तक मुफ्त बिजली का उपयोग कर रहे है। किंतु वस्तुस्थिति यह है कि न तो किसानों को बिजली मिल रही है और जिन किसानों को बिजली मिल रही है उन्हे हजारों के बिल थमाए जा रहे है जिससे किसान बेमोत मरने को मजबूर है।
व्यापमं घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद
अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस सचिव एवं मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रभारी केशव यादव ने कहा कि व्यापमं घोटाले से प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आज के प्रतिभावान युवा बेरोजगार घूम रहे है। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने अपनी आदिवासी भाषा में भाजपा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा के राज में आज चारो ओर जनता त्रस्त ही त्रस्त दिखाई दे रही है। शिवराज सिंह चोहान ने पंचायतीराज जो कांग्रेस ने प्रारंभ किया था को समाप्त कर सरपंचों को अधीकारहीन कर दिया है। सरपंचो द्वारा भोपाल में जो शांतिपूर्ण आंदोलन किया था उसे लाठी के दम पर बेरहमी से कुचल दिया गया। आज संसदीय क्षेत्र के हजारों सरपंच भाजपा की इस दमनकारी नीति के विरूद्व लामबंद हो चुके है।
कांतिलाल भूरिया हमारे देश के एक मात्र आदिवासी राष्ट्रीय नेता है। उन्होने हमेशा इस क्षेत्र के विकास हेतु अपना पूरा योगदान दिया है। अतः आप उन्हें भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजे जिससे की इस क्षेत्र में विकास की रुकी हुई गंगा पुनः बहे तथा क्षेत्र का चहंुमुखी विकास हो। इस अवसर पर आशीष भूरिया, गोरव कटकानी सहित अनेक वक्ताओ ने श्रकंातिलाल भूरिया को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा
Prev Post
Next Post