झाबुआ। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आज झाबुआ ब्लाक के ग्राम तलावली एवं नरवालिया में चैपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्या सुनी एवं निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। चैपाल में संयुक्त कलेक्टर मण्डलोई, एसडीएम श्री अली, सीईओ जनपद निशीबाला सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। झाबुआ ब्लाक के ग्राम तलावली एवं नरवालिया में चैपाल में किसानो को जानकारी देते हुए बताया कि किसान शासन की नलकूप खनन योजना में नलकूप खनन करवाये। नलकूप में यदि पानी निकलता है, तो शासन द्वारा 40 हजार रूपये का भुगतान किया जाएगा एवं यदि नलकूप खनन फेल हुआ तो भी शासन द्वारा 25 हजार का लाभ दिया जाएगा। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा भी करवाये ताकि फसल नुकसानी के समय राहत राशि मिल सके।
महिलाओ की सराहना की
ग्राम नरवालिया की महिलाओं ने स्वयं आगे आकर गांव में शौचालय बनवाये एवं उनका उपयोग भी कर रही है। गांव की महिलाएॅ इतनी एक्टिव है कि गॉव में ही समूह मे दाल बनाने, बडी बनाने, पापड बनाने का काम करती है एवं बाजार में विक्रय कर धनराशि कमा कर अपने परिवार के विकास में उपयोग करती है। इस पर कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने महिलाओं की सराहना की।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पेटलावद में हिंदू जागरण मंच बैठक संपन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा, संगठन के पांच कार्यों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
- विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को मिली कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
- हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
- इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी