झाबुआ। पेटलावद ब्लास्ट कांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र कांसवा के बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से लगाकर जिला स्तरीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर आरोपी का संबंध कांग्रेस से होना बताया था। इस बात की पुष्टि कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने यह बयान देकर कर दी है कि कांसवा अभी जिंदा है, जबकि पुलिस की रिपोर्ट एवं झाबुआ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बयान अनुसार अभी राजेन्द्र कांसवा की मृतक होने की घोषणा डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कर दी गई है। उस बयान के बाद सांसद का यह बयान आना कि पेटलावद ब्लास्ट कांड का आरोपी अभी जिंदा है। इस बात को लेकर भाजपा नेताओं ने सीबीआई एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि सांसद कांतिलाल भूरिया ने यह बयान किस आधार पर दिया है बयान की प्रमाणिकता जांचने हेतु कांतिलाल भूरिया के बयान सीबीआई को लेना चाहिए और यह प्रमाणित करे कि जिंदा होने के बाद कांसवा कहां है।
सांसद भूरिया के रहे कांसवा से संबंध: भावसार
भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दोलत भावसार, सीसीबी बैंक के पूर्व चेयरमेन गोरसिंह वसुनिया, आदिवासी नेता छीतुसिंह मेडा, अजजा मोर्चे के महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सांसद कांतिलाल भूरिया के बयानों की गहराई से जांच करना चाहिए कि इन्होंने किस आधार पर उसके जिंदा होने का बयान दिया है। इससे सिद्ध होता है कि राजेन्द्र कांसवा से कांग्रेस सांसद व उनके नेताओं के गहरे संबंध थे।
Trending
- प्रशासन की सख्ती: छकतला में छापे मारकर एक्सपायरी सामान जब्त, राशन दुकानों की भी जांच
- अणु पब्लिक स्कूल के छात्र ने U-17 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
- शासकीय उमावि नौगांवा में मातृधरा अभियान के तहत किया पौधारोपण
- ज्योति कलश रथ यात्रा का बिछोली के गायत्री परिजनों और ग्रामीणों ने आदिवासी रीति रिवाज से किया स्वागत
- पुलिस ने चलाया नशामुक्ति अभियान, थाना प्रभारी ने बताए नशे के दुष्परिणाम
- संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में शपथ समारोह का आयोजन किया गया
- कलेक्टर और एसपी ने पौधारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- विशेष ग्राम सभा में सरपंच-सचिव ने वन टु वन चर्चा कर लोगों की परेशानी सुनी
- नशा मुक्ति पर उत्कृष्ट विद्यालय में पुलिस विभाग की ओर से थाना प्रभारी तिरोले ने दी बच्चों को समझाईश
- “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान बना बच्चों की आवाज़, आलीराजपुर में पुलिस-छात्र संवाद हुआ