झाबुआ। पेटलावद ब्लास्ट कांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र कांसवा के बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से लगाकर जिला स्तरीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर आरोपी का संबंध कांग्रेस से होना बताया था। इस बात की पुष्टि कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने यह बयान देकर कर दी है कि कांसवा अभी जिंदा है, जबकि पुलिस की रिपोर्ट एवं झाबुआ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बयान अनुसार अभी राजेन्द्र कांसवा की मृतक होने की घोषणा डीएनए रिपोर्ट आने के बाद कर दी गई है। उस बयान के बाद सांसद का यह बयान आना कि पेटलावद ब्लास्ट कांड का आरोपी अभी जिंदा है। इस बात को लेकर भाजपा नेताओं ने सीबीआई एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि सांसद कांतिलाल भूरिया ने यह बयान किस आधार पर दिया है बयान की प्रमाणिकता जांचने हेतु कांतिलाल भूरिया के बयान सीबीआई को लेना चाहिए और यह प्रमाणित करे कि जिंदा होने के बाद कांसवा कहां है।
सांसद भूरिया के रहे कांसवा से संबंध: भावसार
भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दोलत भावसार, सीसीबी बैंक के पूर्व चेयरमेन गोरसिंह वसुनिया, आदिवासी नेता छीतुसिंह मेडा, अजजा मोर्चे के महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सांसद कांतिलाल भूरिया के बयानों की गहराई से जांच करना चाहिए कि इन्होंने किस आधार पर उसके जिंदा होने का बयान दिया है। इससे सिद्ध होता है कि राजेन्द्र कांसवा से कांग्रेस सांसद व उनके नेताओं के गहरे संबंध थे।
Trending
- अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज
- 11 साल की उम्र में अनंता ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
- गणपति उत्सव में सेवा की मिसाल : पेटलावद के श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल ने लिया अनोखा संकल्प
- धौलखेड़ा में आदिवासी परिवार के घर घुसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
- आम्बुआ में नहीं चेत रहे अनेक जल उपभोक्ता, अल्प वर्षा और सूखे की बन रही भयावह स्थिति नहीं समझ पा रहे
- पुलिस अधीक्षक ने आवेदनकर्ताओं की समस्या सुनी, मौके पर ही शिकायतों का किया निराकरण
- बिजली कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में सरपंच के साथ किसानों ने दिया धरना
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय गीताबाई राठौड़ की मौत
- संत पं. कमल किशोर नागर को धमकी भरे संदेश की कड़ी निंदा, सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली
- बैंक खाते से 99,700 रुपए गायब, साइबर फ्रॉड की शिकायत