झाबुआ। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन महिलाओं की उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिये विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है। सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। इसी मंशा के साथ संचालनालय महिला सशक्तिकरण के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को पूर्ण गरिमामय तरीके से 8 मार्च से 15 मार्च तक मनाया जाएगा। 8 मार्च को विभिन्न क्षैत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, सफल उद्यमी महिलाओं, विभिन्न शासकीय/अशासकीय विभागों में नेतृत्वकर्ता महिलाओं, बालविवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा से रोकथाम, स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं के अधिकारों हेतु संघर्षशील महिलाओं आदि का सम्मान किया जाएगा। अत: उपरोक्त पुरूस्कार हेतु समस्त आवेदक 3 मार्च तक अपने नाम मोबाईल व कार्यो के विवरण सहित आवेदन जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में प्रस्तुत करे।
Trending
- मकर संक्रांति पर कैबिनेट मंत्री ने खेला गिल्ली डंडा
- खेलो एमपी यूथ के अंतर्गत शतरंज चयन स्पर्धा इस दिन होगी
- काकड़बारी में मक्का से भरे ट्रक के साथ लूट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- भंडारी गैरेज के पीछे घर में लगी आग, एक की झुलसने से मौत
- खवासा में भक्ति की बयार, प्रभातफेरी और अखंड रामायण पाठ से धर्ममय हुआ माहौल
- मकर संक्रांति पर सराहनीय पहल: बच्चों को बांटी 1200 पतंगें, जीव-दया का दिया संदेश
- थाने की दीवार पर उठा सवाल, आदिवासी दिव्यांग की जमीन को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, अवैध शराब पर कार्रवाई न होने के आरोप
- लोक शिक्षण संचालनालय की टीम ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का अवलोकन
- जर्जर पुल पर नो एंट्री: आलीराजपुर-मथवाड़ मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित