झाबुआ। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन महिलाओं की उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिये विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है। सशक्त नारी से ही सशक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। इसी मंशा के साथ संचालनालय महिला सशक्तिकरण के द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को पूर्ण गरिमामय तरीके से 8 मार्च से 15 मार्च तक मनाया जाएगा। 8 मार्च को विभिन्न क्षैत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, सफल उद्यमी महिलाओं, विभिन्न शासकीय/अशासकीय विभागों में नेतृत्वकर्ता महिलाओं, बालविवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा से रोकथाम, स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं के अधिकारों हेतु संघर्षशील महिलाओं आदि का सम्मान किया जाएगा। अत: उपरोक्त पुरूस्कार हेतु समस्त आवेदक 3 मार्च तक अपने नाम मोबाईल व कार्यो के विवरण सहित आवेदन जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में प्रस्तुत करे।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया