झाबुआ। योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को अब जिला अधिकारियो एवं शासकीय कार्यालयो चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। जिले में अब गांव-गांव जाकर हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने के लिए सभी शासकीय विभागो के अधिकारी एक साथ एक दिन एक ही गांव में उपस्थित होकर गामीणों की समस्याएॅ सुनेगे, उनसे आवेदन प्राप्त कर उनके आवेदनो का मौके पर ही निराकरण करेगे।
समस्याओं का निराकरण 40 दिन मे
यदि ग्रामीणो की मांग के अनुसार लाभान्वित करने में समय लगेगा। तो इसके लिए 30 से 40 दिन की डेट लाइन निर्धारित कर दी गई है। चैपाल में जनप्रतिनिधि विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहेगे। भ्रमण कार्यक्रम के लिए कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने विकासखंड वार तिथि निर्धारित की है। भ्रमण की जाने वाली ग्राम पंचायत का चयन भ्रमण के दिन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। चोपाल में हितग्राही मूलक योजनाओं के कार्य, मनरेगा योजना मे सामुदायिक काम, हितग्राही मूलक निर्माण कार्यो में मूल्याकंन एवं मूल्याकन अनुरूप राशि भुगतान पेंशन योजनाओं में हितग्राहियों को राशि का भुगतान हो रहा है या नहीं, खाद्यान्न वितरण हेतु पात्रता पर्ची, गांव में नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण हो रहा है या नहीं की जानकारी ली जावेगी एवं प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 11 दिसम्बर को विकासखण्ड झाबुआ के गाॅव में प्रातः 11 बजे से, 14 दिसम्बर को विकासखंड मेघनगर में दोपहर 2 बजे से, 15 दिसंबर को विकासखण्ड रामा में दोपहर 2.00 बजे से, 16 दिसम्बर को विकासखण्ड रानापुर में प्रातः 11 बजे से, 17 दिसम्बर को विकासखण्ड थांदला में प्रातः 11 से 3 बजे तक, 18 दिसम्बर को विकासखण्ड पेटलावद में प्रातः 11 बजे से, 21 दिसम्बर को विकासखण्ड झाबुआ में दोपहर 2 बजे से, 22 दिसम्बर को विकासखंड मेघनगर में दोपहर 2 बजे से, 23 दिसम्बर को विकासखंड रामा में प्रातः 11 बजे से, 28 दिसम्बर को विकासखण्ड रानापुर में दोपहर 2 बजे से, 29 दिसम्बर को विकासखंड थांदला में दोपहर 2 बजे से, 30 दिसम्बर को विकासखंड पेटलावद में प्रातः 11 बजे से ब्लाक चयनित ग्राम पंचायत में अधिकारियों द्वारा चोपाल लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
Trending
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
- पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
- बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- तेजा दशमी पर आम्बुआ में रतलाम निवासी सिसोदिया परिवार ने ध्वजा चढ़ाई
- पीएमश्री उमावि में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विभिन्न आयोजन
- सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का आलीराजपुर में हुआ स्वागत
- उमरकोट में वीर तेजाजी महाराज की नवमी रात्रि पर नाटक का मंचन और ताती काटने का कार्यक्रम संपन्न
- चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन