अलीराजपुर लाइव के लिऐ मुकेश परमार की रिपोर्ट ॥ अंग्रेज चले गये लेकिन पुलिस अभी भी खाकी पहनकर अंग्रेजीयत दिखा ही देती है यु तो अलीराजपुर जिले के जोबट का टीआई अपनी हरकतों से पूरे इलाके मे कुख्यात हो चुका है मगर सैया भये कोतवाल फिर डर काहे का तर्ज पर मनमानी पर आमादा रहता है ताजा घटनाक्रम जोबट थाने का फिर सामने आया है जिसमें टीआई ने फिर से ना सिर्फ कानून का अपमान किया बल्कि एक बलात्कार का शिकार होते होते बची एक बालिका ओर उसके परिवार का अपमान कर डाला । दरअसल जोबट थाने के कंदा गांव के पटेल फलिया मे चोथी कक्षा मे पढ़ने वाली एक बालिका बकरीया चराने गई थी तभी कालु नामक शख्स ने जो कि तीन बच्चो का बाप भी है उसने उससे बलात्कार की असफल कोशिश की इस पर जैसे तैसै भागकर पीड़िता ने अपने आपको बचाया ओर अपने पिता को घटना की जानकारी दी ।।इस पर आक्रोशित पिता ने पहले कालुसिंह के यहाँ जाकर उसे खरी खोटी सुनाई ओर फिर गुरुवार को ही घटना दिनांक को जोबट थाने आ गया लेकिन पुलिस ने पीड़िता ओर उसके पिता को बिना रिपोर्ट लिऐ ही भगा दिया ।।अगले दिन यानी शुक्रवार को जब पीड़ित लडकी अपने पिता के साथ फिर से जोबट आई लेकिन इस बार उसके पिता को ही थाने की हवालात में बंद कर दिया गया ओर लडकी को भगा दिया गया ।।यह बात शुक्रवार शाम को जनप्रतिनिधियो ओर इलाके के एसडीओपी के पास पहुँची तब जाकर पीड़ित लडकी के पिता को हवालात से बाहर निकाला गया ओर लडकी की ओर से कालुसिंह के खिलाफ कायमी हुई ओर एसडीओपी के निर्देश पर कालुसिंह को गिरफ्तार किया गया ।
Trending
- पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध शराब की खेप: तस्कर पुलिस को देखकर घने जंगल में हुआ फरार
- पिकअप और बस में हुई भिड़ंत में दो युवक घायल
- जोबट के बॉक्सरों का दमदार प्रदर्शन, दक्ष भामदरे बने ‘बेस्ट बॉक्सर’
- झाबुआ चौराहे का जाम, जामली रोड एकांकी मार्ग हो या फिर चौड़ीकरण इस विकल्प पर किया जाए विचार
- TET परीक्षा के विरोध में चंद्रशेखर आजाद विकासखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं लामबंद हुवे
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन